Net Zero हासिल करने के लिए प्रीफैब्रिकेटेड कंस्ट्रक्शन क्यों है जरूरी?
भारत अपने हरित लक्ष्यों (green goals) को पूरा करने की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है जैसे कि कार्बन एमिशन (carbon emission) को 2030 तक 45% तक कम करना और 2070 तक अपने नेट जीरो टारगेट को पूरा करना। इन निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की कोशिश में कन्स्ट्रक्शन सेक्टर में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करना बहुत जरूरी है क्योंकि ये सेक्टर कार्बन एमिशन का मुख्य ज़रिया है।












